Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

अक्षरा सिंह के ठुमकों पर चले जूते-चप्पल, हालात बिगड़े तो पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

47

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को लेकर बड़ा बवाल हो गया. अक्षरा सिंह स्टेज पर परफार्म कर रहीं थी. अभी उन्होंने ठुमके लगाने शुरू ही किए थे कि कुछ अराजक तत्वों ने स्टेज पर जूते चप्पल फेंक दिए. इससे अक्षरा नाराज हो गईं और कार्यक्रम रोक दिया. इसके बाद तो बवाल इतना बढ़ गया कि अक्षरा सिंह को कार्यक्रम ही छोड़ कर जाना पड़ा. वहीं पुलिस को भी माहौल शांत करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी. मामला रविवार रात यहां आयोजित आजमगढ़ महोत्सव का है.

पुलिस के मुताबिक इस महोत्सव के आखिरी दिन भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह को आमंत्रित किया गया था. अक्षरा समय से पहुंच भी गईं, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना परफार्मेंस शुरू किया, हंगामा और बवाल शुरू हो गया. आरोप है कि पहले कुछ उपद्रवियों ने अक्षरा सिंह की हूटिंग की. इसके बाद चप्पल जूते फेंके. इससे अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम रोक दिया. इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद बाकी लोग भी आक्रोशित हो गए. देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि लोग स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. हालात को देखते हुए अक्षरा सिंह अपना कार्यक्रम छोड़ कर वहां से चली गईं.

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में पहले भी हो चुके हैं बवाल

इधर, हालात कंट्रोल से बाहर जाते देख पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को खदेड़ा. हालांकि इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी उप्रदवियों के चप्पल जूतों के शिकार बन गए.बता दें भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के किसी कार्यक्रम में बवाल का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले जौनपुर में भी उनके कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी. इस दौरान लोगों ने कुर्सियां तक उठाकर मंच पर फेंकना शुरू कर दिया था. उस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को बीच में ही परफार्मेंस छोड़ कर जाना पड़ा था. ठीक वही स्थिति आजमगढ़ के इस कार्यक्रम में देखने को मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.