Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के दौरान ईरान ने किया एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ का इस्तेमाल: मीडि... डिजिटल ट्रांजैक्शन के दौर में UPI पेमेंट फेल होना आम समस्या: खाते से पैसे कटने और रीचार्ज़ न होने पर ... हिंदू धर्म में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की महिमा: महाकाल और काल भैरव को लेकर भक्तों के मन में र... सर्दी की शुरुआत के साथ ही अलमारी से बाहर निकाले गए गर्म कपड़े और बिस्तर: इस्तेमाल से पहले इन बातों क... बुलंदशहर में साइबर ठगों का अमानवीय कारनामा: किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़े गए डेढ़ लाख रुपये पलभर में ... संसद के विशेष सत्र से पहले गरमाया राजनीतिक माहौल: तीन अहम विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने ज... पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: 'गनमास्टर जी9' ने महज 2 दिनों में कमा... गृह मंत्री अमित शाह ने पोती की जिद पर सिनेमाघर में देखी फिल्म 'रामायण': निर्माता नमित मल्होत्रा ने स... क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बनाई ... भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल: उपप्रधान चुनाव के दौरान पुल...

बीजेपी के ऑफर को ठुकराया, हुड्डा की बढ़ाई टेंशन, सैलजा ने हर सवाल का दिया जवाब

40

हरियाणा की पूरी सियासत कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के इर्द-गिर्द सिमट गई है. विधानसभा चुनाव प्रचार से कुमारी सैलजा की दूरी बनाए रखने के चलते राजनीति गरमा गई है, लेकिन उन्होंने अपनी नाराजगी से लेकर हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. बसपा से लेकर बीजेपी तक से दिए जा रहे ऑफर को सैलजा ने ठुकरा जरूर दिया है, लेकिन सीएम बनने के लिए इच्छा जाहिर करके कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टेंशन जरूर बढ़ा दी है. इस तरह सैलजा चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर भी सियासी चर्चा में बनी हुई हैं?

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा 12 सितंबर से पूरी तरह साइलेंट मोड में हैं. वो न ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार में एक्टिव नजर आ रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. ऐसे में कांग्रेस की नाराजगी और बीजेपी में शामिल होने सहित के सवाल का जवाब देते हुए कुमारी सैलजा ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा,’नाराजगी की बात नहीं है, लेकिन कुछ बातें तो हो जाती हैं, ये पार्टी की अंदरुनी बात है, लेकिन मैं मरते दम तक कांग्रेस नहीं छोड़ूंगी. बीजेपी हरियाणा और राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट की ओर हैं, वहां जाने का सवाल ही नहीं है.

कांग्रेस से नाराजगी पर क्या बोली सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस से नाराजगी है तो उसका जिक्र मैं यहां नहीं करना चाहूंगी. कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस के साथ हरियाणा के लोग आगे बढ़ रहे हैं. लोग हमारी तरफ देख रहे हैं. सारा देश बोल रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी. मैं समझती हूं कि उसमें थोड़ा-बहुत योगदान सैलजा का भी होगा. उससे ज्यादा कांग्रेस वर्कर का योगदान ग्राउंड पर ज्यादा होगा. चुनाव प्रचार से दूरी बनाने के सवाल पर सैलजा ने कहा, ‘प्रचार के लिए पहले निकले हैं और आगे भी अब निकलेंगे. शुरू में कैंडिडेट्स भी अपने काम में बिजी होते हैं. नॉमिनेशन के समय में भी मैं पहुंच नहीं सकी. कुछ बातें होती हैं पार्टी में, उसे यहां शेयर करना अच्छा नहीं है पार्टी डिसिप्लिन भी होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.