Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव...

सुल्तानपुर में 1.35 करोड़ की डकैती, 2 एनकाउंटर, कौन था अनुज प्रताप सिंह जो उन्नाव में मारा गया?

34

मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद बड़े फलक पर चर्चा में आए जौनपुर डकैती कांड के दूसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह को भी यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है. अनुज का एनकाउंटर उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहागढ़ा में एसटीएफ ने सोमवार की अल सुबह करीब 4 बजे किया गया. मंगेश यादव के एनकाउंटर पर खूब सियासत भी हुई थी, लेकिन अनुज के एनकाउंटर के बाद मामले में लगातार उठ रहे सवालों के जवाब मिलते नजर आ रहे हैं. इस खबर में आगे बढ़ने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर यह अनुज प्रताप सिंह था कौन, जिसके एनकाउंटर को पुलिस बड़ी उपलब्धि बता रही है?

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव जनापुर का रहने वाला अनुज प्रताप सिंह जौनपुर के कुख्यात बिपिन सिंह गिरोह में डिप्टी था. इस बदमाश ने गुजरात के सूरत में भी बिपिन सिंह के साथ मिलकर डकैती डाली थी. वहीं सुल्तानपुर डकैती कांड में भी यह बदमाश सबसे पहले ज्वैलरी शॉप में घुसा. वीडियो फुटेज से पुलिस ने इस बदमाश की पहचान की है. वारदात के बाद से ही फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.पुलिस के मुताबिक इस वारदात का सरगना बिपिन था, हालांकि उसने पहले ही सरेंडर कर दिया था.

अब तक 11 बदमाशों की हो चुकी है अरेस्टिंग

वारदात में शामिल 8 बदमाशों को पुलिस ने दबिश के दौरान अरेस्ट किया. वहीं एक बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर पकड़ा गया है. पुलिस का दावा है कि मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को भी पुलिस ने अलग अलग हुए एनकांउटर में अरेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. मजबूरी में पुलिस को भी जवाबी फायरिग करनी पड़ी. इसमें इन दोनों की ही मौत हो गई. अभी भी इस वारदात में शामिल 14 में से 3 बदमाशों फुरकान, अरबाज और अंकित यादव की गिरफ्तारी बाकी है. पुलिस के मुताबिक इन तीनों पर भी एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने इन बदमाशों की क्राइम कुंडली निकाली है. इसमें पता चला है कि अंकित यादव पर पांच, अरबाज पर तीन और फुरकान पर दो मुकदमे दर्ज हैं.

रायबरेली में बिपिन ने किया था सरेंडर

पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना बिपिन सिंह भी अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर का रहने वाला है. उसने वारदात के बाद ही रायबरेली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. उसके गैंग में विनय शुक्ला निवासी सहमेऊ मोहनगंज, अजय यादव निवासी लारपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर, विवेक सिंह निवासी भवानीनगर मोहनगंज, मंगेश यादव निवासी अगरौरा थाना बख्शा जौनपुर, अंकित यादव निवासी हरिपुरा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, अरविंद यादव निवासी चमरा डीह थाना फूलपुर आजमगढ़, दुर्गेश प्रताप सिंह निवासी नया पुरवा फायर स्टेशन रायबरेली शामिल हैं.

28 अगस्त को हुई थी डकैती

पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर के चौक ठठेरी बाजार निवासी भरत जी सोनी के प्रतिष्ठान में 28 अगस्त को दिन दहाड़े 1.35 करोड़ की डकैती हुई थी. इस मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 2 सितंबर की रात तीन बदमाशों सचिन सिंह, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र सिंह को अरेस्ट किया था. इन बदमाशों के पास से पुलिस ने डकैती की पंद्रह किलो चांदी और 38 हजार की नगदी बरामद की थी. इन्हीं बदमाशों से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के नाम मिले और फिर 5 सितंबर को मंगेश यादव और अब अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.