Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

प्लास्टिक बैग में पेशाब करने के बाद बिना हाथ धोए बेच रहा था फल, VIDEO वायरल होने पर हंगामा, दुकानदार अरेस्ट

28

महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली में एक फल विक्रेता की घिनौनी हरकत सामने आई है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि फल विक्रेता एक प्लास्टिक बैग में पेशाब करता है, फिर बिना हाथ धोए ग्राहकों को फल बेचने लगता है. इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को हुई, कार्यकर्ता डोंबिवली पहुंच गए और हंगामा करने लगे. वहीं, पुलिस ने फल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी फल विक्रेता का नाम अली खान है. वह डोंबिवली के निलजे इलाके में ठेले पर फल बेचता है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी फल विक्रेता अली खान से पुलिस पूछताछ कर रही है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि आरोपी जान-बूझकर ऐसा कर रहा था. वहीं, स्थानीय लोग भी इस मामले में नाराज दिख रहे हैं. हिंदू संगठनों ने पुलिस से मांग की है आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओें ने डोंबिवली के कई ठेलों पर तोड़फोड़ की. कार्यकर्ताओें ने ठेलों पर से फल-सब्जियां जमीन पर फेंक दिए. इस घटना से इलाके में तनाव कायम है. हालांकि, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी ऐसा क्यों कर रहा था, इसको लेकर उसने कुछ खास जानकारी नहीं दी है. आरोपी के खिलाफ धारा 271, 272 और 296 (अश्लीलता) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.