Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला

77

कर्ज के बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने 4जी और 5जी नेटवर्क उपकरणों की आपूर्ति के लिए नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग को 30,000 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए हुआ है. कंपनी ने इससे पहले तीन साल में 6.6 अरब डॉलर यानी 55,000 करोड़ रुपए के कैपिटल एक्सपेंडिचर की घोषणा की थी. यह सौदा इस दिशा में पहला कदम है. कंपनी ने बयान में कहा कि वोडाफोन आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ तीन साल की अवधि में नेटवर्क उपकरणों की आपूर्ति के लिए करीब 3.6 अरब डॉलर (करीब 30,000 करोड़ रुपए) का एक बड़ा सौदा किया है.

बयान में कहा गया है कि इस कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम का लक्ष्य 4जी आबादी के दायरे को 1.03 अरब से बढ़ाकर 1.2 अरब करना, प्रमुख बाजारों में 5जी सेवा शुरू करना और डेटा की वृद्धि के अनुरूप क्षमता का विस्तार करना है. इन नए दीर्घकालिक ठेकों के तहत आपूर्ति आगामी तिमाही में शुरू होगी. बयान में कहा गया है कि 1.2 अरब भारतीयों तक 4जी सेवा (कवरेज) का विस्तार कंपनी की शीर्ष प्राथमिकता है. अब यहां सवाल ये है कि क्या इससे कंपनी की डूबती नैया पार लगेगी? क्योंकि कंपनी के शेयर में आई गिरावट इस ओर इशारा नहीं कर रहे हैं.

20 फीसदी नीचे आया स्टॉक

बता दें कि वोडाफोन और आइडिया का जब मर्जर हुआ था, तब वह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी थी. लेकिन अब उसकी जो हालत है, उसके बारे में सबको पता है. कुछ ऐसी ही हालत कंपनी के शेयर की भी है, जो बीते दो ट्रेडिंग सेशन में 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया. अभी कंपनी के शेयर का बंद भाव करीब 10 रुपए है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कंपनी के इन आंकड़ों को देखकर मार्केट के अधिकतर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी का शेयर अभी मुश्किल दौर में है. नोमुरा इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया का ये सबसे बुरा दौर है,जो अब पीछे छूट रहा है. हालांकि अन्य एक्सपर्ट इस बारे में एकमत नजर नहीं आते हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक नोमुरा जहां इसे बाय रेटिंग देती है. तो वहीं नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज होल्ड, जेएम फाइनेंशियल्स सेल और गोल्डमैन सैक्स इसे अंडरपरफॉर्म की रेटिंग देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.