Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

60

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार देर शाम जिला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया है। प्रभारी मंत्री अस्पताल की दोनों निर्माणाधीन इमारतों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही एक ईंट उन्होंने जमीन पर पटककर देखी, जो टूट गई। हालांकि प्रभारी मंत्री ने ईंट की गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मैंने ईंट जोर से पटककर दी थी इसलिए टूट गई।

निरीक्षण के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने अस्पताल बिल्डिंग के निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों से भी चर्चा की और नक्शा देखकर पूरे निर्माण कार्य की अब तक की स्थिति जानी। इसके बाद प्रभारी मंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि वे समय पर आएं और किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री मेटरनिटी वार्ड के पास बन रहे नवनिर्मित भवन का जायजा लेने भी पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल्द से जल्द भवन निर्माण करवाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.