Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

मप्र में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा… भोपाल में पुलिस ने की बैरिकेडिंग, इंदौर में मार्ग पर अड़ाए डंपर

32

भोपाल। राज्य के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, खाद-बीज और बिजली की समस्या दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर मप्र कांग्रेस आज किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये, गेहूं का 2,700 और धान का 3,100 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की मांग को लेकर यह यात्रा निकाल रही है।

भोपाल में पुलिस ने की बैरिकेडिंग

राजधानी भोपाल में रातीबड़ क्षेत्र अन्तर्गत नीलबड़ तिराहा/साक्षी ढाबा से कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर इस यात्रा में पहुंचे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में भोपाल में किसान न्याय यात्रा निकली।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आतिफ अकील, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में पहुंचे। यात्रा को सूरज नगर तिराहे भदभदा पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इससे ट्रैक्टर रैली लेकर आने वाले किसान व कांग्रेस कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सकें।
यात्रा को भदभदा होते हुए डिपो चौराहा फिर कलेक्ट्रेट पहुंचना था, लेकिन पुलिस ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, हमारी मांग है कि किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार, गेहूं का 2700 रुपये साथ ही धान की एमएसपी 3100 रुपये तय की जाए। इसे लेकर कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

इंदौर में पटवारी, दिग्गी शामिल

इंदौर में निकाली गई कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में शामिल होने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस के इस व्यापक प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए। इंदौर में कांग्रेस की किसान यात्रा को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करने के अलावा मार्ग पर डंपर, हाइवा आदि भी खड़े कर दिए गए। पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इससे आमजन भी परेशान हुए। पुलिस ने सिर्फ एक ट्रैक्टर को कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी, जिसे जीतू पटवारी चला रहे थे। दिग्विजय सिंह भी उसी पर सवार थे। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान पैदल आगे बढ़े। जगह-जगह डंपर खड़े होने से यात्रा को आगे बढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.