Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बैतूल में अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, मामूली विवाद पर हत्या कर नाले में फेंक दी थी युवक की लाश

22

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शाहपुर पुलिस ने 23 दिन पुराने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है, आपको बता दें इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामूली विवाद के बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया था। शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्राबाई ने सूचना दी थी उसने बताया था कि उसके पुत्र मुकेश की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। युवक का शव बहते नाले में सड़ी गली अवस्था में मिला था।

पुलिस मौके पर पहुंच गई थी इस मामले में शाहपुर थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की गई और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में पता चला कि मुकेश को आखरी बार इंद्रपाल निवासी बाखखोडरी के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने इंद्रपाल को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल कर ली। इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि मुकेश के साथ गाली – गलोज और मारपीट की फिर सिर में घूसा मारकर जमीन पर पटक कर उसका गला दबा दिया और शव नाले में फेंक दिया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !