Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू

117

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन किए. मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा महाकाल को जल अर्पित कर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश की उन्नति, लोगों के कल्याण और विश्व की शांति के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की.

देश के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी उपस्थित रहे. महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा महाकाल पर जल और पंचामृत से जलाभिषेक किया. राष्ट्रपति ने विधिवत ढंग से मंदिर में पूजा-अर्चना की.

राष्ट्रपति ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा महाकाल के मंदिर में देश एवं प्रदेश की उन्नति, लोगों के कल्याण और विश्व-शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने मंदिर में पहुंचने के बाद नंदी मंडपम में श्री नंदिकेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना कर बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया. राष्ट्रपति के आने की खुशी में महाकालेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया था. साथ ही उनका स्वागत झांझ-डमरू बजाकर किया गया.

सीएम ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पूजा-पाठ के बाद राष्ट्रपति का मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया. वहीं, इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश, सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा और अजय पुजारी भी उपस्थित रहे. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए मंदिर प्रांगण में झाड़ू भी लगाई. राष्ट्रपति के द्वारा मंदिर में सफाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ सफाई करती हुई नजर आ रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.