Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

कांग्रेस या बीजेपी…हरियाणा के चुनावी दंगल में किसके मेनिफेस्टो में है कितना दम?

40

कांग्रेस के बाद हरियाणा के चुनावी दंगल में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. 20 सूत्रीय संकल्प पत्र के नाम से जारी बीजेपी मेनिफेस्टो में कई घोषणाएं कांग्रेस से मिलती-जुलती है. हालांकि, कई ऐसी भी घोषणाएं पार्टी ने की है, जो कांग्रेस से बढ़त लेते हुए दिख रही है.

दिलचस्प बात है कि महिलाएं ही इस बार दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो के केंद्र में है. कांग्रेस और बीजेपी ने जितनी भी बड़ी घोषणाएं की है, उसके इर्द-गिर्द महिला वोटर ही है.

दोनों के मेनिफेस्टो में ये 5 मुद्दे कॉमन

1. कांग्रेस ने सरकार आने पर महिलाओं को सम्मान राशि के तहत हर महीने 2000 रुपए देने की घोषणा की है. बीजेपी भी इसी तरह की मिलती-जुलती एक घोषणा अपने मेनिफेस्टो में की है. बीजेपी संकल्प पत्र के मुताबिक सरकार आने पर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे.

2. कांग्रेस ने अपनी गारंटी में युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. बीजेपी ने भी अपने घोषणा पत्र में 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. हालांकि, बीजेपी ने कहा है कि तीसरी बार उसकी सरकार आने पर बिना पर्ची-खर्ची के सभी नौकरी दिए जाएंगे.

3. कांग्रेस ने गारंटी के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है. यह ऐलान बीजेपी के भी मेनिफेस्टो में है. बीजेपी ने भी महिलाओं को 500 रुपए गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है.

4. दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो में एमएसपी का भी जिक्र है. कांग्रेस ने सरकार आने पर एमएसपी को कानूनी गारंटी देने का वादा किया है. हालांकि, बीजेपी की संकल्प पत्र में 24 फसलों को एमएसपी के दामों पर खरीदने का वादा किया गया है.

5. लोगों को घर देने का मुद्दा भी दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो में शामिल है. बीजेपी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास बनाने का वादा किया है. वहीं कांग्रेस ने 100 गज जमीन के साथ-साथ घर बनाने के लिए 3.5 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

इन मुद्दों पर घोषणा करने में कांग्रेस आगे

कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा के तहत बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को 6000 रुपए पेंशन देने की घोषणा की है. पार्टी ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का वादा भी अपने संकल्प पत्र में किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने 7 गारंटी के तहत जातिगत सर्वे कराने और ओबीसी क्रीमिलेयर की राशि बढ़ाने की बात कही है.

अभी ओबीसी क्रीमिलेयर की राशि 8 लाख तक है. कांग्रेस के मुताबिक हरियाणा में इसे 10 लाख कर दिया जाएगा. कांग्रेस ने इसके अलावा सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है.

पार्टी ने सभी परिवार को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने की भी घोषणा की है. कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम को भी बहाल करने की घोषणा की है.

बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में सामाजिक पेंशन का जिक्र तो जरूर किया है, लेकिन पैसे कितने बढ़ाए जाएंगे, इसके बारे में पार्टी की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है.

इन मुद्दों के जरिए बीजेपी ने ली बढ़त

भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार सरकार आने पर लड़कियों को स्कूटी देने का वादा किया है. यह स्कूटी ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को दी जाएगी. बीजेपी ने अलग-अलग जातियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की भी बात कही है.

वहीं बीजेपी ने दक्षिण हरियाणा को साधने के लिए अरावली जंगल सफारी पार्क बनाने की घोषणा की है. यह पार्क अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा. बीजेपी ने सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी हरियाणवी छात्रों को संपूर्ण छात्रवृति देने की घोषणा की है.

पार्टी ने संकल्प पत्र में अग्निवीर का भी जिक्र किया है. बीजेपी के मुताबिक हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी जाएगी. वहीं कांग्रेस लंबे वक्त से अग्निवीर स्कीम पर ही सवाल उठा रही है. पार्टी का कहना है कि केंद्र की सत्ता में वे आएगी तो इस स्कीम को खत्म कर देगी.

कांग्रेस और बीजेपी में है सीधा मुकाबला

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान प्रस्तावित है. चुनाव के केंद्र में तो वैसे 5 पार्टियां है, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है. जेजेपी, इनेलो और आम आदमी पार्टी पूरे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिशों में जरूर जुटी है.

हरियााणा में सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है. हालिया लोकसभा चुनाव का आंकड़ा देखा जाए तो बीजेपी को विधानसभा की 44, कांग्रेस को 42 और आप को 4 सीटों पर बढ़त मिली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.