Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...

अनिल अंबानी ने की सबकी बोलती बंद, कर दिखाया ये बड़ा कमाल

45

कभी कर्ज के भारी बोझ से दबे उद्योगपति अनिल अंबानी ने अब ऐसा कमाल करके दिखाया है कि उसने सबकी बोलती बंद कर दी है.उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने कर्ज के बोझ को 806% तक कम कर लिया है. इसी के साथ शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक में तेजी का मोमेंटम भी दिखने लगा है.

दिवालिया हो चुके अनिल अंबानी लंबे वक्त से अपनी कंपनियों की माली हालत सुधारने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बीते कुछ समय में अपने कर्ज के बोझ को 3,831 करोड़ रुपए से घटाकर 475 करोड़ रुपए किया है. कंपनी ने जब शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी, तो इसका शेयर 254 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंच गया.

इस कंपनी का कर्ज चुकाते ही घट गया बोझ

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का कहना है कि उसने उसे कर्ज देने वालों में से एक ‘इंवेंट एसेट सिक्योरिटाइजेशन एंड री-कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ (Invent ARC) ने अपने बकाया को क्लियर करने के लिए उसके पास गिरवी रखी कुछ प्रतिभूतियों का नवीनीकरण किया है. इससे इंवेंट एआरसी का फंड बेस्ड बकाया पूरी तरह चुक गयाय है और इससे रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्ज में भारी कमी आई है.

LIC और बैंको का लोन भी चुकाया

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से साफ किया गया है कि उसने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), एडेलवाइस एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कई कर्ज देने वालों का फंडे बकाया लोन चुका दिया है.

वहीं आरइंफ्रा ने एलआईसी के साथ एक ‘वन टाइम सेटलमेंट’ डील की है. इसके तहत कंपनी ने एलआईसी को उसके बकाया के बदले नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी किए हैं, जो उसके ऊपर कंपनी 600 करोड़ रुपए बकाया के बदले जारी किए गए हैं. इसके बाद एलआईसी का कोई बकाया कंपनी पर बाकी नहीं रहा है.

इसी तरह कंपनी ने एडलवाइस को भी 235 करोड़ रुपए के बकाया के बदले एनसीडी जारी किए हैं. रिलायंस इंफ्रा के अपने एक्टर्नल डेट की देनदारी कम करने से उसकी नेटवर्थ अब 9,041 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.