Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

यहां पीएम मोदी को मानते हैं भगवान राम का रूप, करते हैं मूर्ति की पूजा… खास तरीके से मनाया जन्मदिन

56

बिहार के कटिहार में एक ऐसा गांव है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रभु श्री राम” का अवतार माना जाता है. इस कारण गांववालों ने हनुमान मंदिर के ठीक बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापित की है. और तो और इस चौक पर मोदी के दीवानों की टोली में इस चौक का नाम “मोदी चौक” रखा है. देश के राजनीति में “मोदी मैजिक” का प्रभाव हो या ना हो भले ही ये बहस का मुद्दा हो सकता है, मगर देश के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बंगाल से सटे कटिहार जिला के एक गांव सिंगारोल आंनदपुर से कई खूबसूरत तस्वीर आपको रूबरू करवाते हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप भी लोगों में प्रधानमंत्री के क्रेज को समझ जाएंगे. गांववालों ने टीन के सेट से बनाये गये एक मंदिर में हनुमान जी के साथ मिट्टी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक मूर्ति को भी स्थापित किया है. गांवाले उन्हें प्रभु श्री राम का अवतार मानते हैं. इतना ही नहीं वो रोजाना पूजा-पाठ करते है. जब आज उनके जन्मदिन का खा मौका है तो गा्ंववालों ने नरेंद्र मोदी के मूर्ति की आरती उतार कर शंख भी बजाया.

केक काटकर मनाया बर्थडे

गांव के लोग केक काट कर अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम के साथ मना रहे हैं. इस गांव के रहने वाले अरविंद साह और पोली देवी कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस गांव में बिजली, सड़क, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं इन लोगों तक पहुंच पाई हैं. इसलिए पिछले 8 साल से गांववाले उन्हें प्रभु श्री राम का अवतार मानकर मंदिर में हनुमान जी के बगल में उनका मूर्ति रखकर पूजा पाठ करते हैं.

पंचायत के मुखिया ललन विश्वास कहते हैं कि इस गांव के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस तरह की दीवानगी है कि कुछ लोग अपने बच्चों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही रख लिया है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस गांव के ग्रामीण चाहते कि प्रधानमंत्री की आयु और लंबी हो और आगे वह इससे भी बेहतर ऊर्जा के साथ देश और समाज की सेवा करें. साथ ही एक बार इस गांव के दीवाने लोगों की ख्वाहिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे एक बार मिलने जरूर पहुंचे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.