Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ...

स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

43

ओडिशा के गंजाम में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहां पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है।

रजनी की 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.