Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प...

रायसेन में बस और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत

67

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल रोड़ सेंडोरा गांव के सामने सोमवार को यात्री बस और एम्बुलेंस की आमने – सामने जोरदार टक्कर हो इस भीषण हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस चालक स्टेयरिंग के पास फंसकर रह गया। उसका शव बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि रायसेन भोपाल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार  थमने का नाम नहीं ले रही है। रायसेन जिला मुख्यालय के करीब 7 किमी दूरी पर सदालतपुर के पास यात्री बस और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत में जहां एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।

वहीं बस में सवार आधा  दर्जन यात्रियों घायल हुए हैं। यात्री बस भोपाल से रायसेन की तरफ़ आ रही थी और एम्बुलेंस रायसेन से भोपाल तरफ़ जा रही थी। तभी दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। यात्री बस में सवार लगभग 7 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला मुख्यालय के सदालतपुर के पास मौजूद पुलिस चौकी के सामने यह बड़ा सड़क हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन बहुत तेज रफ़्तार में में थे। सदालतपुर घाटी के पास मोड़ पर यह हादसा हो गया। एंबुलेंस चालक के शव को बाहर निकाला गया सूचना पर तत्काल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !