Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ... CID Alert Ranchi: झारखंड के लापता लोगों की तलाश तेज, तस्वीरों और पहचान के साथ जारी हुआ अधिकारिक विवर... Simdega Development News: मरीजों को खटिया पर ले जाने की मजबूरी, नेताओं के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी... Jharkhand News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची में पावर कट, जानें आपके इलाके में कब तक बंद रह... Jharkhand Politics: आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना, कहा—अवैध लोगों के नाम हटने से परे... UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो...

रेप की धमकी से भड़की…कौन है कांग्रेस की वो नेता जिसने समर्थकों के साथ की शख्स की पिटाई?

29

कांग्रेस नेता रोशनी कौशल जायसवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने वाराणसी में एक व्यक्ति की पिटाई की. जायसवाल ने जिस शख्स की पिटाई की उसपर परेशान और रेप की धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

रोशनी कौशल जायसवाल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव होने का दावा करती हैं. जिस शख्स की पिटाई हुई उसकी पहचान राजेश सिंह नाम के शख्स के तौर पर हुई है. एसएचओ (लालपुर-पांडेयपुर पुलिस स्टेशन) विवेक कुमार पाठक ने कहा, क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है. शांतिभंग के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जायसवाल ने कहा, पिछले चार वर्षों से मुझे सोशल मीडिया पर राजेश सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही थी. दो दिन पहले, उसने बलात्कार की धमकी में मेरा पूरा नाम इस्तेमाल किया. जब मैंने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस को आवेदन दिया तो मैंने उसकी मां, पत्नी और बेटी से मिलने और उन्हें उसके कृत्यों के बारे में बताने का फैसला किया. मैं उन लोगों में शामिल नहीं होना चाहती, जिनके साथ बलात्कार किया जाता है और मार दिया जाता है और फिर लोग कैंडल मार्च निकालते हैं… मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हम रोशनी के साथ हैं क्योंकि अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह से उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उससे कोई भी भड़क जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, रोशनी हमारी पदाधिकारी हैं और हम उनके साथ हैं. किसी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणियों का सामना करने पर कोई भी उत्तेजित हो जाएगा.

रोशनी कौशल जायसवाल के बारे में जानिए

रोशनी जायसवाल वाराणसी में भेलूपुर के न्यू कॉलोनी ककरमत्ता की रहने वाली हैं. रोशनी यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव हैं. वह मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2018 रह चुकी हैं. साथ ही, वह मिसेज इडिया ग्लैमरस 2018 भी रह चुकी हैं. रोशनी कांग्रेस प्रवक्ता और स्टेट इंचार्ज बिहार भी रही हैं.

रोशनी के खिलाफ भी केस

राजेश सिंह की पत्नी अन्नू की ओर से थाने में रोशनी और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी गई. अन्नू का आरोप है कि रोशनी और उसके पति कुशल ने उनके घर पर आकर हंगामा किया. पति राजेश को घर से खींचकर पीटा. उनके साथ भी मारपीट की गई. उनकी चेन और नकदी लूट ली. पुलिस ने रोशनी पर केस दर्ज कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.