Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

बालाघाट के छपारा में एक तरफा प्यार में युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपित गिरफ्तार

31

 छपारा। बालाघाट की छपारा पुलिस ने सरंडिया गांव में हुए हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। हत्या के आरोप में दो आरोपितों आशीष वर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ढाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 13 सिंतबर को प्रेम प्रसंग और एकतरफा प्यार के कारण सरंडिया गांव निवासी नितेश की शराब पिलाकर चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी।

रास्ते में बाइक के नीचे नितेश मरावी की लाश दबी थी

छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि सरंडिया के गौली वाला रास्ते में बाइक के नीचे नितेश मरावी की लाश दबी होने और आसपास खून बहा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

अपचारी बालक और आशीष वर्मा को लिया हिरासत में

जांच में संदेही अपचारी बालक और आशीष वर्मा नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में पता चला कि बालक ने प्रेम प्रसंग के चलते, एक तरफा प्यार में नितेश को रास्ते से हटाने के लिए आरोपित आशीष के साथ मिलकर सरंडिया में गौली वाला कच्चा रास्ता में नितेश को शराब पिलाकर उसके गले में चाकू घोंपकर व सिर पर बाइक पटककर उसकी हत्या कर दी। अपचारी बालक व आरोपित आशीष वर्मा (18) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से एक बाइक, दो मोबाइल, नितेश का मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.