Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

32

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों की मौजूदगी की मिली खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुछ राउंड फायरिंग भी हुई है. इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.बानी लवांग क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में 2-3 आतंकवादियों के समूह को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. आतंकवादी इलाके में घने कोहरे का फायदा उठा रहै हैं.

कठुआ के बानी इलाके में पुलिस और सेना ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. दोनों टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद से ही दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. हालातों को कंट्रोल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है.

पुंछ जिले में भी सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं जम्मू-कश्मीर में 2 अधिकारियों और 2 आतंकियों की मौत के बाद से पुंछ में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सुबह पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी. यहां भी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

हाल के दिनों में कश्मीर के जम्मू इलाके में कई आतंकी घटनाओं की गतिविधि देखी गई हैं. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कई एनकाउंटर हो चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.