Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भोपाल रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ड्रॉप एंड गो सुविधा, पार्किंग शुल्क में नहीं किया बदलाव

49

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में एक नंबर प्लेटफार्म की ओर से आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।

एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे बना दिया है। गाड़िया एक तरफ से जाएगी और दूसरी तरफ से आएंगे, जिससे स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ जमा न हो सके। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें यात्रियों को करीब 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी दी जा रही है।

एक हजार से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म एक की तरफ बनी, पार्किंग में करीब 800 दो पहिए वाहन और 200 चार पहिए वाहन खड़े करने की जगह है। फिलहाल इसे पुराने पार्किंग शुल्क पर ही शुरू किया है। शुल्क में की जाने वाली 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस एंट्री पर करीब 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

आटो, टैक्सी की भीड़ से मिलेगा छुटकारा

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ से काफी राहत मिलेगी। यात्रियों ने कई बार आटो, टैक्सी की भीड़ को लेकर रेलवे में शिकायत की है। अब आटो टैक्सी की भीड़ भी स्टेशन के बाहर नहीं मिलेगी। जिन्हें आटो या टैक्सी करना होगा वह आटो ले आएंगे। छह नंबर की तरफ पहले ही इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई थी, अब एक नंबर शुरू करने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.