Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Swachhata Hi Seva Raipur: रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प; डिप्टी सीएम साव और जनप्रतिनिधिय... Asian Games 2026 India Medals: स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स ने पक्का कि... Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्री... Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ...

बहू की हत्या करने के बाद ससुर ने लगाई फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला

42

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव में एक युवक ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मामले में हरपालपुर थाना टीआई पुष्पक शर्मा ने अज्ञात लाश की शिनाख्त की है। जानकारी के अनुसार फांसी लगाने वाला मृतक ससुर ही अपनी बहू का हत्यारोपी निकला है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक गोपाल कुशवाहा ने पड़ोसी राज्य के महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव चौका में शनिवार सुबह अपने पुत्र रवि के साथ मिलकर बहू की हत्या कर दी, और हत्या के बाद मृतक ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के थाना हरपालपुर क्षेत्र में खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं उक्त पूरे मामले में दोनों राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.