Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

अफगानिस्तान: शिया समुदाय के 14 लोगों की गोली मारकर हत्या, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

38

मध्य अफगानिस्तान के शिया बहुल इलाके में बड़ा हमला हुआ है. यहां बंदूकधारियों ने 14 शिया मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. तालिबान सरकार के मुताबिक यह इस साल का सबसे घातक हमला है.

ईरान ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि शिया समुदाय के लोगों को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह ईराक स्थित धार्मिक स्थल करबला से लौट रहे लोगों का स्वागत करने के लिए जुटे थे. ईरान ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि यह हमला गुरुवार रात किया गया है.

तालिबान के लिए चुनौती बना इस्लामिक स्टेट

इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान में तालिबान का विरोधी संगठन है, जो पिछले 3 साल से स्कूल, अस्पताल, मस्जिद और शिया इलाकों को निशाना बनाकर तालिबान प्रशासन को लगातार चुनौतियां दे रहा है.

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबिहउल्ला मुजाहिदीन ने हमले की निंदा करते हुए इसे क्रूर करार दिया और कहा कि तालिबान सरकार आम जनता और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. तालिबान सरकार ने कहा है कि वह दुश्मनों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें ढूंढ कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी.

वहीं अफगानिस्तान में UN की संस्था UNAMA ने भी इस हमले की निंदा की है. UNAMA ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए हमले की जांच कराने और दोषियों को सजा देने की मांग भी की है.

अफगानिस्तान में बढ़ रहे हमले

इस महीने की शुरुआत में, एक आईएस आत्मघाती हमलावर ने राजधानी काबुल में एक प्रॉसीक्यूटर कार्यालय में विस्फोटकों से लदी अपनी जैकेट में विस्फोट कर दिया था. इसके अलावामई में उत्तर-पूर्वी बदख्शां प्रांत में एक मोटरसाइकिल में विस्फोट किया गया, इस हमले में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रहे पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.