Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में 2 से 3 दहशतगर्द

42

जम्मू रीजन के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दो से तीन आतंकी सुरक्षा घेरे में फंसे हुए हैं. दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू रीजन के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों की टीमें आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं. खासकर पहाड़ों और घने जंगलों में आतंकियों की तलाश की जा रही है.

इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को किश्तवाड़ के दुगड्डा के जंगल में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था.इस पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई है.

कठुआ में मारे गए थे जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर

इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले के खंडारा इलाके में दो आतंकियों का खात्मा किया था. ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर थे. इनके पास से एम-4 और एके सीरीज की राइफल, गोला-बारूद और खाद्य सामग्री बरामद हुई थी. इस संवेदनशील क्षेत्र में आतंकियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.