Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर...

पन्ना में डायरिया का प्रकोप, एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत 4 की मौत

31

पन्ना : पन्ना जिले के पवई विधानसभा में डायरिया का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तक पटोरी में चार लोगों की मौत चुकी है। बताया जाता है कि ग्राम पटोरी के आदिवासी मोहल्ला में बीते मंगलवार को अखिलेश उम्र 7 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं बीती रात एक ही परिवार मुन्नीलाल आदिवासी के अशोक उम्र 14 वर्ष, उपासना 11 वर्ष एवं सीमा 6 वर्ष की उल्टी दस्त से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची साथ ही मोहल्ले में बीमार लगभग एक दर्जन लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। जहां इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों के भोजन एवं पानी के सैंपल लिए गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम एवं भय का माहौल व्याप्त है। जांच का परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आखिर इन बच्चों की मौत का कारण क्या है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.