Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्... हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में ₹14 करोड़ का घोटाला? मेयर ने रोका काम, जांच कमेटी होगी गठित रांची में 77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन का आह्वान— 'एक फलदार पौधा लगाएं, पर्यावरण संरक्षण को बनाए... गढ़वा में झारखंड-छत्तीसगढ़ एनएच 343 पर हाथियों की चहलकदमी, रंका वन क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का खौफ

मुजफ्फनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत; दो घायल

64

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर बड़ा हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित अर्टिगा कार पीछे से जा घुसी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जुगल, भोला, ग्रीन और राहुल के रूप में हुई है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मांगेराम, बबलू शामिल है. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सड़क हादसे में चार की मौत

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल सकी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने मृतको के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अलीगढ़ के रहने वाले हैं. वह घूमने के लिए औली जा रहे थे इस दौरान मुजफ्फरनगर में उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस घटना के बाद जहां ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया तो वहीं पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ट्रक में घुसी अर्टिगा कार

घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि पचेण्डा कला बाई-पास पर एक ट्रक और अर्टिगा गाड़ी के एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही पीआरवी और थाने की मोबाइल टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर देखा कि एक ट्रक में पीछे से अर्टिगा गाड़ी घुस गई. कार में सवार 6 लोग सवाल थे. यह सभी लग अलीगढ़ से आ रहे थे और ओंली जा रहे थे. इस एक्सीडेंट में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. अन्य दो लोग घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं मौके से ट्रक का चालक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए हमने दो टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.