Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डबरा : फुटपाथ पर शिवलिंग…पुजारी ने विवाद के बाद मंदिर से निकाला बाहर

55

डबरा : कुछ साल पूर्व चले अतिक्रमण में बने मंदिर को प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया था जिसके बाद मूर्तियों को अंदर एक कमरे में स्थापित किया गया था जहां पर पारिवारिक विवाद के चलते आज यह स्थिति बन गई है कि परिवार के मुखिया कल्लू पंडित ने भगवान शिव को अब उनके परिवार से अलग कर बाहर फुटपाथ पर बैठा दिया है जबकि शिवजी का परिवार अंदर ही कमरे में बंद है। वहीं पर से भक्त मौके पर पहुंचे तो पुजारी बात करने को तैयार नहीं है और ना ही दूसरी जगह स्थापित करने के लिए तैयार है जबकि इससे भक्तों का कहना है कि यदि इसके द्वारा पूजा पाठ नहीं हो पा रही है तो हम शिवजी को और उनके परिवार को किसी दूसरी जगह विधि विधान के साथ स्थापित कर देते हैं। परंतु उसके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है और ना ही किसी को अंदर घुसने दिया जा रहा है।

वहीं भक्तों ने सबसे अनुरोध किया है कि भगवान भोलेनाथ को एक अच्छे स्थान पर स्थापित कर विधि विधान से पूजा पाठ कर उन्हें स्थापित करें क्योंकि इस समय भोलेनाथ बाहर फुटपाथ पर बैठे हैं।

दरअसल मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सुभासगंज क्षेत्र स्थित सिंधी मार्केट के पास का है। जहां प्राचीन काल से एक संबंध बना हुआ था जिसे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के दौरान तोड़ दिया गया था जिसके बाद मूर्तियों को निवासरत घर में ही स्थापित कर दी गई थी। इसके बाद अब स्थिति यह बन गई है कि शिवजी को फुटपाथ पर बिठा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.