Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर ,युवती की हुई मौत, युवक की हालत गंभीर…

17

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले खमरिया गांव में प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और जहर खा लिया, यह घटना मंगलवार रात की है, जब खेत का मालिक खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि युवक और युवती यहां पर बेहोशी की हालत में थे। जिसके बाद तत्काल गांव के अन्य लोगों को इसके बारे में बताया गया मौके पर अन्य ग्रामीण पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर सिहोरा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है,युवक दिनारी खमरिया गांव का रहने वाला है जबकि युवती कटनी जिले की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारी खमरिया गांव का रहने वाला करण पटेल कटनी की रहने वाली संगीता पटेल से प्रेम करता था और दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं है।

मंगलवार की रात को संगीता सिहोरा पहुंची और करण को मिलने के लिए बुलाया यहां पर दोनों खेत में पहुंचे और एक साथ सल्फास खा लिया संगीता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है करण की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया है, सिहोरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को सूचना दी बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.