Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...

देवर के इश्क में पति को दिया धोखा, लेकिन एक महीने बाद पलट गई पूरी कहानी, अब धरने पर बैठी महिला

96

बिहार के मुजफ्फरपुर में देवर ने पहले तो अपनी ही भाभी संग इश्क लड़ाया. भाभी ने भी देवर की खातिर अपने पति को छोड़ दिया. देवर-भाभी साथ में फरार भी हो गए. लेकिन जब मन भर गया तो देवर ने भाभी से ब्रेकअप कर लिया. अब न तो पति, महिला को अपने साथ रखने के लिए तैयार है और न ही देवर का कुछ अता-पता है. ऐसे में महिला बच्चे को लेकर देवर के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है. उसका कहना है कि वो देवर के साथ ही रहना चाहती है.

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद का है. यहां पिछले 7 दिनों से किरण देवी सरपंच के घर के बाहर बैठी हुई है. उसका आरोप है कि सरपंच का बेटा मनीष रिश्ते में उसका देवर है. पिछले पांच साल से दोनों का अफेयर था. चोरी-छिपे दोनों मिलते रहते थे. एक महीने पहले वो पति को छोड़कर प्रेमी देवर के साथ दिल्ली भाग गई. वहां एक मंदिर में दोनों ने शादी की. लेकिन एक महीने बाद ही देवर वहां से भी कहीं फरार हो गया.

किरण देवी ने कहा- मैंने मनीष को कई दफा फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. मैं दिल्ली में किसी को जानती भी नहीं थी. ऐसे में कुछ लोगों ने मेरी मदद की. उन्होंने मेरा ट्रेन का टिकट कटवाया और ट्रेन में बैठा दिया. तब जाकर मैं घर पहुंची. जब पति के पास गई तो उन्होंने भी मुझे साथ में रखने से मना कर दिया. जब मैंने मनीष के सरपंच पिता को आपबीती सुनाई तो उन्होंने भी मुझे घर में घुसने नहीं दिया. ऐसे में मैं और मेरा बेटा कहां जाएं, कुछ समझ नहीं आ रहा. मैं मनीष के साथ रहना चाहती हूं.

पांच साल से था अफेयर

पीड़िता ने कहा- मैं मूल रूप से जमालाबाद की रहने वाली हूं. मेरी छह साल पहले प्रमोद दास के साथ हुई थी. मनीष रिश्ते में मेरा देवर लगता है. वो मुझे फोन करता था. मुझे भी उसके साथ बातें करना पसंद था. हमें कब एक दूसरे से प्यार हो गया, पता ही नहीं चला. इस बीच मेरा बेटा भी हो गया. उधर मनीष और मेरा प्यार भी परवान चढ़ता गया. तब मनीष ने मुझे कहा कि हम दोनों यहां से भागकर दिल्ली चल पड़ते हैं. मैं भी उसकी बातों में आ गई. एक महीने पहले हम दिल्ली भाग गए. मनीष वहां मजदूरी करता था. लेकिन न जाने एक महीने में क्यों उसने मेरे साथ ऐसा धोखा किया. मैं उसके बिना नहीं रह सकती. मेरा मासूम बेटा और मैं अकेले पड़ गए हैं.

अहियापुर थाना की पुलिस ने बताया- हमें मामले की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है. अगर आवेदन प्राप्त होगा तो मामले की जांच कर विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.