Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

YouTube Video डाउनलोड करें फ्री में, नहीं पड़ेगी किसी दूसरे ऐप या यूआरएल जेनरेट करनी की जरूरत

17

यूट्यूब के वीडियो जो भी पसंद आए उन्हें आप मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप को डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा ना ही किसी साइट पर जाकर यूआरएल जेनरेट करना. लेकिन ये आप करेंगे कैसे? ये जानने के लिए इस जानकारी को पढ़ें नीचे दिए गए प्रोसेस को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें. इसके बाद आप जितनी चाहे उतनी यूट्यूब वीडियो या ऑडियों सॉन्ग डाउनलोड कर सकेंगे. बिना इंटरनेट कनेक्शन के गाने सुनने का एक्सपीरियंस ले सकेंगे.

Chrome Extension: फ्री में यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करें

  • इसके लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप या पीसी में गूगल क्रोम ओपन करें, इसके बाद सर्चबार में ADDONCROP लिख कर सर्च करें. आपके सामने सबसे ऊपर ऐडऑनक्रॉप की वेबसाइट का लिंक आ जाएगा. इस वेबसाइट पर जाएं और YouTube Video Downloader पर क्लिक करें.
  • यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर पर क्लिक करने के बाद ADD To Chrome के ऑप्शन पर क्लिक करें. ऐड टू क्रोम पर क्लिक करने के बाद Lets go पर टैप करें और ऐड टू क्रोम पर जाएं.
  • इसके बाद ये आपको कुछ परमिशन मांगेगा, सब कुछ ध्यान से पढ़ें और अलाउ करें. इसके बाद आपका काम हो जाएगा.
  • आप जब भी यूट्यूब पर गाने सुनेंगे तो आपको नीचे एक आइकन बना शो होगा, इस आइकन पर क्लिक करके आप उस वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.
  • ये वीडियो आप फुल एचडी में डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं अगर आप वीडियो के बजाय केवल ऑडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं.
  • आप जब चाहे इस एक्सटेंशन को हटा भी सकते हैं और जरूरत के हिसबा से ऐड भी कर सकते हैं.
  • आपको ये सभी वीडियो फोन की गैलरी में डाउनलोड सेक्शन में शो हो जाएंगी.

किसी भी फिल्म के सब टाइटल डाउनलोड

सबटाइटल ऐड करने के लिए, आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है इसके लिए बस YouTube Studio में जाना है. लेफ्ट साइड बने मेन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें और सबटाइटल का ऑप्शन सलेक्ट करें. इसके बाद, आप जिस वीडियो में सबटाइटल ऐड करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट करें. इसके बाद, लैंग्वेज ऐड पर क्लिक करें और लैंग्वेज सलेक्ट करें. सबटाइटल में जाएं ऐड पर क्लिक करें. इसके बाद, दिए गए ऑप्शन्स में से कैप्शन या सबटाइटल ऐड करने के लिए कोई भी एक ऑप्शन सलेक्ट करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.