Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

जौनपुर में BJP नेता मनोज सिंह के गनर की मौत, कार्बाइन की सफाई करते वक्त लगी गोली

45

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक कांस्टेबल का नाम रत्नेश प्रजापति है. वह अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था. इसी दौरान गोली चलने से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त मनोज सिंह घर पर नहीं थे.

बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मनोज सिंह साल 2020 में मल्हनी उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे. उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. रविवार की सुबह मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात आरक्षी मृतक रत्नेश प्रजापति और रजत पाण्डेय बीजेपी नेता के आवास पर थे. इसी दौरान आचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

खून से लथपथ पड़ा था मनोज

मनोज सिंह के आवास पर खाना बनाने वाले अवनीश शुक्ला और दूसरे आरक्षी रजत पाण्डेय ने जब मौके पर जाकर देखा तो सुरक्षा में तैनात रत्नेश प्रजापति खून से लथपथ गिरा पड़ा था. दोनों लोगों ने तत्काल बरसठी पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस घायल आरक्षी को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. हालांकि, आरक्षी को गोली कैसे लगी, इस बिंदु पर जांच के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं.

क्या बोले एसपी?

इस सम्बंध में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बीजेपी नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में आरक्षी रत्नेश प्रजापति और आरक्षी रजत पाण्डेय तैनात थे. रविवार की सुबह करीब 6 बजे उनके आवास पर खाना बनाने वाले युवक अवनीश उसे गोली लग गई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजन को सूचना दे दी गई है.एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए फील्ड यूनिट और स्थानीय थाने की पुलिस जुटी हुई है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.