Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, बीटेक के छात्र ने महिला के गले से खींची सोने की चेन

41

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक युवक उसके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकला। शोर मचाने पर जीआरपी के जवानों ने युवक का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित खरगोन का रहने वाला है। सागर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

जीआरपी टीआई मोतीराम चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात को ममता पत्नी भरत यादव उम्र 50 वर्ष निवासी गांधीनगर गुजरात प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

उसी दौरान एक युवक उसके समीप आया और गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने आरोपित युवक का पीछा कर उसे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने अपना नाम पवन पुत्र सुरेश निवासी खरगोन बताया है। पवन ने पूछताछ में बताया कि वह सागर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह गुरुवार दोपहर उज्जैन आया था।

उसके पास पढ़ाई करने व खर्च के रुपये नहीं थे। इसलिए उसने चेन खींचने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.