Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

34 साल की खिलाड़ी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, एशिया कप में पहली बार देखने को मिला ये बड़ा कारनामा

77

महिला एशिया कप 2024 का सातवां मैच श्रीलंका और मलेशिया की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने एक आसान जीत हासिल की. टूर्नामेंट में श्रीलंका की ये दूसरी जीत है. इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच गई है. मुकाबले में श्रीलंका की एक बल्लेबाज की ओर से ऐतिहासिक पारी देखने को मिली. इस खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले टी20 महिला एशिया कप के इतिहास में कोई भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी थी.

34 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास

श्रीलंका के लिए इस मैच में चामरी अटापट्टू ने एक कप्तानी पारी खेली और कई रिकॉर्ड बना दिया. चामरी अटापट्टू ने इस मैच में 69 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के जड़े. इसी के साथ टी20 महिला एशिया कप में शतक जड़न वाली चामरी अटापट्टू पहली बल्लेबाज भी बन गईं. ये उनके टी20I करियर का तीसरा शतक था. वहीं, श्रीलंका में ये पहला मौका था जब किसी महिला बल्लेबाज ने टी20 में शतक जड़ा.

चामरी अटापट्टू ने इस पारी से अपना भी एक रिकॉर्ड तोड़ा. दलअसल, ये टी20 में श्रीलंका के लिए किसी भी बल्लेबाज की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले भी ये रिकॉर्ड उनके ही नाम थी. चामरी अटापट्टू ने इससे पहले 113 रन की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब 119 रन की पारी के साथ उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है.

श्रीलंका की टीम ने दर्ज की आसान जीत

श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए. इसके जवाब में मलेशिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रहे. मलेशिया की टीम 19.5 ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. ऐसे में श्रीलंका ने इस मैच में 144 रनों से जीत अपने नाम की, जो टी20 में उनकी सबसे बड़ी जीत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.