Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

सांवलिया सेठ मंदिर की पार्किंग में सो रहे 9 श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, 5 की हालत गंभीर

61

राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को एक कार ने कुचल दिया. कार जैसी ही पार्किंग में सो रहे लोगों पर चढ़ी, वैसे ही चीख-पुकार मच गई. इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया.

चित्तौड़गढ़ के मंडफिया में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ का मंदिर है. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. राजस्थान ही नहीं गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोग सांवलिया सेठ पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं. सांवलिया सेठ के यहां मध्य प्रदेश के कुछ लोग गुरुवार देर रात दर्शन करने पहुंचे, लेकिन तब तक मंदिर बंद हो गया था. उस समय वह सभी लोग पास में ही बने पार्किंग एरिया में ही सो गए.

घायलों को चित्तौड़गढ़ किया रेफर

सुबह तीन के करीब एक कार तेज रफ्तार से आई और सभी श्रद्धालुओं पर चढ़ गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और पूरी पार्किंग में चीख-पुकार मचने के बाद भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने पहले तो कार चालक की जमकर पिटाई की. बाद में लोगों की भीड़ ने सभी घायलों को मंडफिया अस्पताल में पहुंचाया, जहां से चार लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं, पांच लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया.

इंदौर के रहने वाले हैं युवक

जानकारी के अनुसार, सांवलिया सेठ में मध्य प्रदेश इंदौर निवासी युवक दर्शन करने आए थे. सभी लोग सुरसुरा तेजाजी महाराज की ज्योत लेने जा रहे थे. इंदौर से निकलने के बाद पशुपतिनाथ मंदसौर के दर्शन के बाद सांवलिया जी पहुंचे थे. वहीं, देर रात होने के कारण वह सभी पार्किंग एरिया में सो गए थे, लेकिन तेज रफ्तार कार चढ़ने से संदीप, धीरज, गोकुल, नारायण, कुलदीप, रोहन और संजय घायल हो गए. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.