Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

कोलकाता रेप केस: बेटी का दाह संस्कार करने के लिए मजबूर हुए… मृतका के मां-पिता का छलका दर्द

33

कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में न्याय की मांग को लेकर कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में बुधवार की रात को लाइटें बंद कर प्रदर्शन किया गया. पीड़िता के पिता, मां और रिश्तेदार आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस अवसर पर मृतका के पिता ने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि पूरा मामला सामान्य नहीं था. उन्होंने कहा कि किसी मजबूरी के तहत उस दिन उनकी बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा.

लेडी डॉक्टर की नृशंस हत्या के मामले में सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय के अलावा अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मृतका के माता-पिता ने न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है. इस अवसर पर मृतका की मां ने कहा, “मैं चाहती हूं कि अपराधियों की भी मेरी तरह नींद हराम हो जाए.”

इस दिन पीड़िता के पिता ने कई सवाल उठाए. उन्होंने सवाल किया, ”शव परीक्षण में देरी क्यों हुई? असामान्य मौत का मामला क्यों दर्ज किया गया? निःशुल्क दाह संस्कार की व्यवस्था किसने की? पोस्टमार्टम से पहले आत्महत्या की बात क्यों कही गई? हमें जवाब कौन देगा, पुलिस या अस्पताल अधिकारी?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.