Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

हूटर बजाया, खिड़की पर लटक Video बनाया… गाजियाबाद में मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी पर युवक की स्टंटबाजी

37

गाजियाबाद के नेशनल हाईवे पर मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो गाड़ी से स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ है. गाड़ी का हूटर बजाकर एक लड़का गाड़ी की खिड़की पर लटका हुआ है, जिसका वीडियो बनाया गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है.

गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी हाईवे पर दौड़ती चली जा रही है. हाईवे पर दौड़ती इस गाड़ी पर मजिस्ट्रेट भी लिखा हुआ है. इस गाड़ी के ऊपर लाल नीले रंग की फ्लैश लाइट भी लगी हुई है. ऐसी लाइट सरकारी ऑफिसर की गाड़ी पर लगी रहती है. इस चलती गाड़ी में बाएं तरफ गाड़ी की खिड़की से एक लड़का बाहर निकल कर स्टंटबाजी कर रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रही गाड़ी के आगे एक गाड़ी और चल रही है. आगे चलती गाड़ी में बैठा व्यक्ति इस गाड़ी की वीडियो बना रहा है. गाड़ी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

गाड़ी के नंबर प्लेट की जांच की गई तो कि यह बोलेरो गाड़ी डीजल से चलने वाली है. जिसको 10 वर्ष का समय भी पूरा हो चुका है. नियमों के मुताबिक 10 साल के बाद डीजल गाड़ियां सड़क पर दौड़ नहीं सकती हैं. ऐसी गाड़ियों की दिल्ली एनसीआर में मियाद खत्म मानी जाती है, इन्हें सड़कों पर दौड़ाया नहीं जा सकता है. मियाद पूरी होने के बाद भी यह गाड़ी सड़क पर दौड़ी जा रही है और इस गाड़ी का वीडियो भी बना कर वायरल किया जा रहा है.

बोलेरो गाड़ी पर स्टंटबाजी का ये वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने भी संज्ञान लिया. हाल फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की तरफ से वायरल वीडियो पर कोई बयान नहीं आया है.

एसपी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो पर एसीपी रितेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना विजय नगर क्षेत्रान्तगर्त एक वीडियो का विजयनगर पुलिस ने संज्ञान लिया गया है. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में एक बोलेरो गाड़ी से एक लड़का बाहर लटककर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था, जब इस गाड़ी की छानबीन की गई तो पता चला कि यह गाड़ी गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय के नाम पर है और वर्तमान में यह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सम्बद्ध चल रही है.

गाड़ी का प्रयोग गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नायब तहसीलदार द्वारा किया जाता है. गाड़ी का तत्काल ही गाजियाबाद पुलिस द्वारा 25000 रुपए का चालान किया गया तथा स्टंट करने वाले दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.