Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

‘या तो मैं मरूंगा, या 9 लोग बच जाएंगे…’, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने निकला ‘बुलडोजर मैन’, ऐसे बना हीरो

53

फिल्मों में एक्टिंग करने वाले हीरो तो हम लोग रोज ही देखते हैं लेकिन असल जीवन में इन हीरोज़ के देखना हर दिन नसीब नहीं होता. यूं तो हमारी सेना हर दिन अपनी जान को हमारे जैसे आम लोगों के लिए जोखिम में डालती है, लेकिन कई बार कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बिना किसी वर्दी के दूसरों के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे इंसानियत कि मिसाल कायम होती है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. बारिश की वजह से कई लोग अपने घर पर फंसे हुए हैं. राज्य सरकारों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई गई है. इसी बाढ़ में वहां नौ लोग फंस गए थे.

खम्मम जिले में फंसे थे नौ लोग

तेलंगाना के खम्मम जिले में नौ लोग एक पुल पर फंस गए थे. उन्होंने जैसे-तैसे एक मदद का एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू के सिए सरकार का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण वहां तक नहीं पहुंच पा रहा था. इसी बीच हरियाणा के एक बुलडोजर चालक सुब्हान खान की नजर भी फंसे हुए लोगों के वीडियो पर पड़ी. उन्होंने वीडियो देखा तो लोगों को बचाने के लिए निकल पड़े.

‘या तो जान जाएगी, या जिंदगी बच जाएगी’

रास्ता आसान नहीं था इसलिए फैमिली से कहा ‘या तो मेरी जान जाएगी या नौ लोगों की जिंदगी बचेगी. मैं मर जाता हूं तो एक जिंदगी खत्म होगी, लेकिन लौटूंगा तो नौ लोग साथ लौटेंगे…’. कहते है ना कि किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो वह आपको मिलकर ही रहती है और सुब्हान का तो इरादा ही इंसानियत से भरा था. फिर क्या था, वह निकल पड़े और आखिरकार उन्हें कामयाबी मिल गई. वह सभी को बुल्डोजर के जरिए बचाने में कामयाब रहे और सुरक्षित लेकर वापस घर लौटे. यहां उनका शानदार स्वागत हुआ.

बीआरएस नेता ने की तारीफ

उनकी बहादुरी और बड़े दिल कि चर्चा हर तरफ हो रही है. बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री के.टी. रामाराव ने कहा कि ये सिर्फ हिम्मत की बात नहीं है. एक सच्चा हीरो बनने के लिए बड़े दिल की भी जरूरत होती है. सुब्हान खान ने नौ लोगों की मदद कर कुछ परिवारों को जीवनभर के दर्द से बचाया है. सरकार जब उलझन में थी कि बचाव के लिए हेलिकॉप्टर भेजे या नहीं, तब सुब्हान ने खुद की जान जोखिम में डालकर सभी की जान बचा ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.