Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

40

जबलपुर। मरीज का गलत उपचार करने के मामले में आरोपित होम्योपैथिक चिकित्सक फूलचंद् विश्वकर्मा को घमापुर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपित मुबंई भागने का प्रयास कर रहा था। वह स्वजन से मिलने आया तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चिकित्सक को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित होम्योपैथी की जगह एलोपैथी की दवा दे रहा था।

दो इंजेक्शन लगाए, इसके एवज में दो हजार रुपये लिए थे

घमापुर पुलिस ने बताया कि द्वारका नगर निवासी मनोहर तोतलानी (75) को बोलतोड़ हो गया था। परिजन उन्हें लेकर चुंगीचौकी दुर्गा मंदिर के पीछे क्लीनिक चलाने वाले डॉ. फूलचंद विश्वकर्मा के क्लीनिक पहुंचे। डा. विश्वकर्मा ने तोतलानी को दो इंजेक्शन लगाए। इसके एवज में दो हजार रुपये लिए थे।

तोतलानी का स्वास्थ्य बिगड़ा और उनकी मौत हो गई

स्वजन उन्हें लेकर बाहर निकले ही थे कि तोतलानी का स्वास्थ्य बिगड़ा और उनकी मौत हो गई। मामले में स्वजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत सीएमएचओ और पुलिस से की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित डा. विश्वकर्मा पर मई में प्रकरण दर्ज किया था।

खबर लगते ही घर से फरार, मिले इंजेक्शन्र, दवाएं

मामला दर्ज होने की खबर लगते ही चिकित्सक घर से फरार हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर और क्लीनिक की जांच की, तो वहां एलौपैथी दवाएं और इंजेक्शन जब्त किए। जिन्हें बतौर सबूत जब्त कर लिया गया, लेकिन डॉ. पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह घर आया है। यह पता चलते ही टीम ने उसके घर में दबिश दी और उसे दबोच लिया। पूछताछ में डॉ. ने बताया कि वह मुंबई भागने की फिराक में था।

पोल न खुल पाए, इसलिए ग्रामीण इलाकों में जाता था

डॉ. विश्वकर्मा होम्योपैथिक चिकित्स्क था। उसकी पोल न खुल पाए, इसलिए वह ग्रामीण इलाकों के मरीजों को वहां जाकर देखता था। मोहल्ले में आसपास के मरीजों को भी इंजेक्शन लगाने और दवाएं दे देता था। लेकिन मरीजों और उनके स्वजन को यह पता ही नहीं था कि डॉ. विश्वकर्मा एलौपैथी का चिकित्सक नहीं है। तोतलानी की मौत के बाद उसका यह फर्जीवाड़ा सामने आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.