Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

ग्वालियर में ट्रामा सेंटर के ICU में एसी फटने से आग, वेंटिलेटर सपोर्ट हटने से दो मरीजों की मौत

44

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच के ट्रामा सेंटर आइसीयू में मंगलवार की सुबह सात बजे सीलिंग एसी फटने से आग लग गई। आइसीयू में धुआं भर जाने से मची अफरा-तफरी के बीच स्वजन आग पर काबू पाने के साथ मरीजों को बचाने में जुट गए। इसी उठापटक में वेंटिलेटर सपोर्ट हट जाने से दो मरीजों की मौत हो गई। अन्य नौ मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त आइसीयू में दस मरीज भर्ती थे। सभी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया था। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हादसे के दौरान जान गंवाने वाले शिवपुरी के कांग्रेस नेता आजाद खान (55) को तीन दिन पहले ही ट्रामा सेंटर के आइसीयू में भर्ती कराया गया था। उनको गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कालेज से रैफर किया गया था। इसके साथ ही एक महिला रजनी की भी वार्ड बदलने के दौरान वेंटीलेटर सपोर्ट हटने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर गजराराजा मेडिकल कालेज के डीन डा. आरकेएस धाकड़, अस्पताल अधीक्षक डा. सुधीर सक्सेना मौके पर पहुंचे। आइसीयू में भर्ती मरीजों को न्यूरासर्जरी के हेड इंजुरी वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सूचना मिलने पर संभागीय कमिश्नर मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इस दौरान संभागीय कमिश्नर खत्री ने सुरक्षा आडिट के साथ इलेक्ट्रिक आडिट कराने के निर्देश दिए।

बुलाने पर नहीं आए डाक्टर

एसी में आग लगने पर आइसीयू में धुंआ भर रहा था। सभी लोग अपने-अपने मरीजों को बाहर निकालने में जुटे थे। हम भी अपने पिता को बाहर निकाल रहे थे इसी दौरान उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हट गया। हमने डाक्टरों को बुलाया किसी ने नहीं सुनी इसके बाद हमने खुद ही वेंटिलेटर लगाया। इसके बाद डाक्टर आए और बताया कि इनकी दिल की धड़कन बंद हो गई हैं।

जैसा मरीज आजाद खान के बेटे आवेद खान ने बताया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.