Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

न कैश न गहने, सिर्फ महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता… CCTV में कैद हुआ ये सनकी चोर

39

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में महिलाएं आजकल ज्यादा चौकन्ना हैं. उन्हें डर है कि कोई उनके अंडरगार्मेंट्स को चुरा ले जाएगा. ये डर ऐसे ही नहीं फैला है. पिछले कुछ दिनों से छत पर और घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स लगातार गायब हो रहे हैं. ऐसी शिकायतों के साथ कई महिलाएं पुलिस के पास भी गईं. पुलिस को जब पता चला तो वह भी हैरान रह गई. पुलिस CCTV फुटेज की मदद से इस अनोखे चोर की तलाश में जुट गई.

ऊधम सिंह नगर जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है. CCTV फुटेज में एक युवक कैद हुआ है, जो छत और घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स को चुरा लेता था और उन्हें गंदा करने के बाद फेंक देता था. यह सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा था. पुलिस ने जब CCTV फुटेज की जांच की तो युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है, जिसके चलते वह इन हरकतों को अंजाम दे रहा था.

CCTV फुटेज में कैद हुआ अंडरगार्मेंट्स चोर

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बताया कि आए दिन महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसको लेकर महिलाओं ने एक शिकायत दिनेशपुर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी. पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही थी. इसी दौरान पुलिस के हाथ दिनेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा एक CCTV फुटेज आया. इस CCTV फुटेज में वो चोर कैद हो गया, जो इलाके में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चोरी कर रहा था.

मानसिक रूप से बीमार है अंडरगार्मेंट्स चोर

पुलिस ने चोर की शिनाख्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया कि वह महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराने के बाद उसे गंदा करता था, फिर वापस फेंक देता था. इस पूरे मामले में SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.