Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

MP में आदिवासी किसान को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस ने कहा – भाजपा से जुड़ा है आरोपी

62

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रेत माफियाओं का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बीते रविवार को सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में जब किसान ने अपनी फसल से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. आदिवासी युवक इंद्रपाल अगरिया (46) की जमीन से माफिया रेत लोड ट्रैक्टर लेकर जाते थे जिससे जमीन में खड़ी फसल बर्बाद होती थी। इंद्रपाल इसके लिए कई बार मना भी कर चुका था रविवार रात जब रेत लोड ट्रैक्टर ले जाने से मना किया गया तो  चालक ने आदिवासी युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। युवक की मौत के बाद से परिजन आक्रोश में हैं.हालांकि पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कह रही है।

एडिशनल एसपी ने कहा करेंगे कार्यवाही

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कही है उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यवाही कर रही है,वैधानिक रूप से कार्यवाही की जाएगी.

PunjabKesari

कमलनाथ ने पूछा कब रुकेगा अत्याचार,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी युवक की मौत के बाद घटना को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। विपक्ष प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गया है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को लेकर मोहन यादव से सीधा सवाल किया है.तो वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जमकर हमला बोला है पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिस में उन्होंने लिखा है कि शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है यदि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही नही हुई पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जन आंदोलन होगा।

PunjabKesari

रोक के बाद कैसे जारी है अवैध खनन

आदिवासी युवक की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि जब जून से अक्टूबर माह तक खनन में रोक के आदेश हैं तो क्षेत्र में रेत खनन का कार्य क्यों चल रहा है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.