Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग

भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर केनन, आंसू गैस के गोले छोड़े

17

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाला सहित युवाओं की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रोशनपुरा चौक पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले।

पुलिस ने रास्ते में बैरिकैडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद प्रदेर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद पुलिस कांग्रेस के अनेक नेताओं को गिरफ्तार कर बसों में बिठाकर दूर ले गई।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, विधायक आरिफ मसूद, सज्जन सिंह वर्मा, ओमकार सिंह मरकाम, हेमंत कटारे समेत अनेक नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जीतू पटवारी ने कहा कि युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार धोखेबाजी कर रही है। नर्सिंग कॉलेज घोटाला सबके सामने है। ना तो युवाओं को रोजगार मिला है और ना ही स्वरोजगार।

दो माह पहले छेड़ा था अभियान

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने बताया कि युवा कांग्रेस ने दो माह पहले ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान की शुरुआत की थी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं से कई बार रोजगार के वादे किए, पर किसी को पूरा नहीं किया। स्वरोजगार की योजनाएं केवल कागजों पर चल रही हैं। बक्से और बोरियों में भरकर ये पोस्ट कार्ड जो युवाओं ने लिखकर भेजे हैं, वो हम मुख्यमंत्री जी को देना चाहते हैं।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों को आवास देने की घोषणा की, पर उसकी योजना तक नहीं बनी। सरकारी नौकरी की परीक्षा फॉर्म फीस माफ नहीं की गई और न ही नर्सिंग घोटाले के आरोपितों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की गई। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी भी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.