Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उमरिया में अंधे कत्ल की दो सनसनी खेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा, जानिए पूरा मामला..

28

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अंधे कत्ल की दो सनसनीखेज घटना का 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया, जमीनी और लेनदेन की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या कर लाश नहर में फेंकने और दो दोस्तों की शराब पार्टी में पिता की जानलेवा इंट्री के सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, उमरिया जिले में एक ही दिन में कोतवाली और मानपुर क्षेत्र में एक नवयुवक और एक बुजुर्ग की हत्या से अलर्ट हुई पुलिस ने 24 घंटे में ही न सिर्फ दोनों ब्लाइंड मर्डर को सॉल्व कर दिया।

बल्कि आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल की है, 27 अगस्त को पहली वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के ददरी गांव की थी, जिस में 60 वर्षीय बुजुर्ग सूरजपाल सिंह राठौर को मारकर नहर में फेंक दिया गया था।जांच में पता चला की यह वारदात को गांव के ही चार लोगों ने पुरानी जमीनी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया था। जबकि दूसरी वारदात मानपुर के दुलहरा गांव की थी, जिस में राजेंद्र चौधरी और संजय बैगा नामक दोनों दोस्त शराब पार्टी के दौरान भिड़ गए।

शोर सुनकर राजेंद्र के पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बगैर कुछ सोचे संजय बैगा पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला कर दिया जिससे संजय वहीं ढेर हो गया और फिर आरोपी पिता पुत्र अनजान बनकर वहां से भाग गए, पुलिस ने दोनों घटनाओं की पड़ताल शुरू की और दोनों घटना के सभी 6 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.