Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन का मामला पहुंचा SC, अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का आरोप

43

देश के तीन राज्यों में आरोपियों के ऊपर बुलडोजर एक्शन लिया गया और उनके घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद अब बुलडोजर एक्शन का यह मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में बुलडोजर एक्शन को लेकर अर्जी दी है. अर्जी में कहा गया है कि आरोपियों के घरों पर सरकारों ने जो बुलडोजर चलाया है उस पर रोक लगाई जाए. जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच 2 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगी.

हाल ही में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां आरोपियों पर राज्य सरकार ने बुलडोजर एक्शन लिया. इन घटनाओं का हवाला देते हुए बुलडोजर एक्शन के खिलाफ मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. जमीयत उलेमा ए हिंद ने कोर्ट में जो अर्जी दी है उसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बुलडोजर जस्टिस से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन

उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक मामला सामने आया था, जहां 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोपी मोईद खान और नौकर राजू खान पर एक्शन लेते हुए यूपी पुलिस ने मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था. मोईद खान समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी मोईद खान और नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया था.

मध्यप्रदेश में बुलडोजर एक्शन

मध्यप्रदेश में भी मोहन यादव की सरकार ने एक के बाद एक आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन लिया है और उनके घर को ध्वस्त कर दिया है. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बलात्कार के आरोपी के घर को स्थानीय प्रशासन ने यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि घर का ढांचा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था. आरोपी का नाम मोहम्मद नफीस था.

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक शख्स पर आरोप था कि उसने पुलिस थाने पर पथराव किया, जिसके बाद आरोपी हाजी शहजाद की कोठी को मुख्य आरोपी बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया था. इस मामले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी सवाल उठाए थे.

राजस्थान में बुलडोजर एक्शन

राजस्थान में भी अगस्त के महीने में नाबालिग आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया गया. उदयपुर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के 10 क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने अपने क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी के घर वाले सालों से किराए पर जिस मकान में रहते थे, उसको यह कह कर ध्वस्त कर दिया गया कि यह जंगल की जमीन है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.