Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

RG कर अस्पताल: पहले कहा- बीमार है, फिर कहा- सीरियस है, तीसरी बार में कहा- आत्महत्या; माता-पिता से फोन पर 3 बार बदला बयान

36

कोलकाता रेप और मर्डर कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाई हुई है. इस बीच टीवी9 बांग्ला ने आरजी कर अस्पताल की लापरवाही को लेकर एक बड़ा पर्दाफाश किया है. इस मामले में पहले से ही कहा जा रहा था कि अस्पताल ने सच को छुपाने की कोशिश की. अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले आत्महत्या बताया गया फिर तफ्तीश में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर की बात सामने आई. इस बीच टीवी9 बांग्ला ने वारदात की रात आरजी कर अस्पताल की असिस्टेंट और पीड़ित माता-पिता से हुई बातचीत का ऑडियो खोजकर निकाला है.

इस ऑडियो क्लिप में अस्पताल की महिला असिस्टेंट सुपर और पीड़ित माता-पिता से हुई पूरी बातचीत रिकॉर्डेड है. चैनल के मुताबिक फोन पर दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई. इसका तीन हिस्सा सामने आया है. इसके पहले हिस्से में यह बताया गया कि उनकी बेटी बीमार है, दूसरे हिस्से में बताया गया कि उनकी बेटी की गंभीर हालत है और फिर तीसरी बार में बताया गया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है.

पहला वायरल ऑडियो

डॉक्टर के पिता : नमस्ते.

आरजी कर अस्पताल: क्या आप… के घर से बोल रहे हैं?

डॉक्टर के पिता : हां, आप कौन बात रहे हैं?

आरजी कर अस्पताल: … वो बीमार हैं. क्या आप तुरंत आ सकते हैं?

डॉक्टर के पिता : क्यों ? क्या हुआ उसे, जल्दी बताओ!

आरजी कर अस्पताल : उनकी तबीयत खराब है. क्या आप आ सकते हैं?

डॉक्टर के पिता : साफ साफ बताओ, क्या हुआ?

आरजी कर अस्पताल: जब आप अस्पताल आएंगे तो डॉक्टर आपको बताएंगे. हमने आपका नंबर खोजकर निकाला है. आप जल्दी आएं.

डॉक्टर के पिता : बताओ न, क्या हुआ है उसे?

आरजी कर अस्पताल: वह अस्वस्थ है. अस्पताल में भर्ती है. बाकी बात आपके आने पर डॉक्टर आपको बता देंगे.

डॉक्टर की मां: उसे क्या बुखार हो गया है ?

आरजी कर अस्पताल: आप लोग जल्दी आइए. डॉक्टर बताएंगे उसके बारे में.

डॉक्टर के पिता : क्यों? क्या स्थिति बहुत खराब है क्या?

दूसरा वायरल ऑडियो

डॉक्टर के पिता : मुझे बताइए कि उसे क्या हुआ?

आरजी कर अस्पताल: उनकी हालत बहुत खराब है. आप लोग जल्दी आओ.

डॉक्टर के पिता : उसे हुआ क्या है, आप बताते क्यों नहीं.

आरजी कर अस्पताल: मैं यहां सहायक सुपर हूं. मैं डॉक्टर नहीं हूं. मैं नहीं बता सकती.

डॉक्टर के पिता: वहां कोई और डॉक्टर नहीं है?

आरजी कर अस्पताल: हम आपकी बेटी को इमरजेंसी में लेकर आए हैं. मैं आप को जल्दी आने के लिए कह रही हूं. आइए.

तीसरा वायरल ऑडियो

आरजी कर अस्पताल: सुनो, मैं आपको बार-बार कह रही थी आने के लिए… बात यह है कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या की है. वह खत्म हो गई. हम अस्पताल में सबके सामने हैं. जितनी जल्दी हो सके आओ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.