Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भंडेरी आदिवासी छात्रावास के छात्र बोले- कलेक्टर सर, शराब पीकर आते हैं अधीक्षक, करते हैं बुरा व्यवहार

18

बालाघाट। यहां एक बार फिर से छात्रों ने मुख्यालय पहुंचकर छात्रावास के अधीक्षक की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की है। इस बार का मामला शासकीय भंडेरी आदिवासी बालक छात्रावास का मामला है। कभी तबियत खराब होने पर बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल तक लेकर नहीं जाया जाता है और कभी बच्चों के कहने पर वे बच्चे को अस्पताल लेकर जाते हैं तो वे तब तक उसका उपचार नहीं कराते है जब तक उक्त बच्चे के परिजनों से बातचीत नहीं करते हैं तब तक उसका उपचार तक नहीं कराते हैं।

शराब पीकर आते हैं अधीक्षक करते हैं बुरा व्यवहार

जिला मुख्यालय पहुंचे शासकीय भंडेरी आदिवासी बालक छात्रावास के छात्रों ने बताया कि वे लोग अधीक्षक के व्यवहार से काफी परेशान है और उनसे उन्हें डर लगता है। छात्रों ने बताया कि उनके अधीक्षक छात्रावास में शराब पीकर आते हैं और फिर उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। उनसे किसी भी प्रकार की बातचीत करने पर वे गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं।

तत्काल ही हटाकर नए अधीक्षक को पदस्थ करने की मांग

छात्रों ने बताया कि अधीक्षक की शिकायत करने के बाद वे कुछ दिनों तक सही व्यवहार करते हैं लेकिन फिर से वैसा ही व्यवहार करने लगते हैं। छात्रावास में बच्चे नहीं रहने की बाम कह रहे हैं, जिसके चलते ही हम सभी छात्र मजबूरीवश मुख्यालय पहुंचे हैं और कलेक्टर से अधीक्षक को तत्काल ही हटाकर किसी अन्य अधीक्षक को पदस्थ करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.