Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ...

थाने में दलित दादी-पोते को टीआई ने बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने किया Video शेयर, जीतू पटवारी ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

78

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जीआरपी थाने में दलित परिवार पर पुलिस के अत्याचार का मामला सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रदेश की मोहन सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोपी टीआई के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू आज पीड़ित परिवार से मिलने कटनी पहुंच रहे हैं। वहीं राहुल गांधी से पीड़ित परिवार की बात कराने की बात भी कही है।

वायरल वीडियो में क्या है…?

वायरल वीडियो कटनी के जीआरपी थाने का है जिसमें जीआरपी थाना इंचार्ज अरुणा वाहने एक दलित महिला कुसुम और उसके नाबालिग पोते को डंडे से पीट रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा और नाबालिग का पिता एक बदमाश है। जिसकी पूछताछ के लिए दोनों को जीआरपी थाने लाया गया था और बेरहमी से पीटा गया। वीडियो 10 महीने पुराना बताया जा रहा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि मामला भले एक साल पुराना हो लेकिन उससे अपराध की गंभीरता ख़त्म नहीं होती। अपराध छोटा नहीं होता। भाजपा सरकार में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार आम हो गया है। बीजेपी के नेता ही दलितों पर पेशाब करते हैं और अत्याचार करते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की ज़िम्मेदारी निभाने वाले मोहन यादव ने अब तक इस मामले में क्या किया?

जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी मांग है कि दलित महिला और उसके पोते से मारपीट करने वाली टीआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही आरोपी टीआई के घर पर भी बुलडोज़र चलना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.