Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त... CGPSC Exam 2026: पीएससी प्रीलिम्स की 'अग्निपरीक्षा' संपन्न, जानें क्या रही पेपर की डिफिकल्टी लेवल और... Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने समाज को दिया आगे बढ़ने क... MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि...

कंगना रनौत का बड़ा बयान- राहुल गांधी सिर्फ कुर्सी के पीछे भागते हैं, काम और व्यवहार से रद्दी हैं

28

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में कंगना ने राहुल गांधी की कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं और उनके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है। वह काम और व्यवहार से बिल्कुल रद्दी हैं। उन्होंने उन्हें “टोटल Mess” कहकर उनकी आलोचना की।

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार और काम करने का तरीका गड़बड़ियों से भरा है। उनके पास खुद का कोई रास्ता नहीं है और उनके भाषणों में भी स्पष्टता की कमी है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की और कहा कि राहुल का रास्ता उनसे बिल्कुल अलग है और उनमें नेता वाले ठोस विचार नहीं हैं।

कोलकाता की घटना पर कंगना का बयान
कंगना रनौत ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बर्बर व्यवहार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह काम कर सकें। उन्होंने कहा, “कोलकाता में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है और आजकल नेता सिर्फ वोटबैंक के लिए अपराधियों से हाथ मिलाते हैं। मुझे योगी आदित्यनाथ पर गर्व है और हमें ऐसे राष्ट्रवादी नेताओं का सम्मान करना चाहिए।”

किसान आंदोलन पर बयान के लिए कंगना को मिली चेतावनी
हाल ही में कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना बांग्लादेश की हिंसा से की थी, जिसके बाद बीजेपी ने उनसे असहमति जताई और भविष्य में सावधान रहने की हिदायत दी। कंगना ने स्वीकार किया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व से डांट पड़ी थी और उन्होंने वादा किया कि आगे से वह अपने शब्दों का चुनाव ध्यानपूर्वक करेंगी। कंगना ने कहा, “मुझे पार्टी से डांट पड़ी थी, और अब मैं अपने बयानों को लेकर और भी ज्यादा सतर्क रहूंगी।” इस बयान से एक बार फिर कंगना ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है और उनके बयानों को लेकर चर्चा जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.