Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

इंदौर में नशे में बच्चों को लेने गया ड्राइवर ऑटो पलटा,छात्र की हुई मौत

65

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रहा एक ऑटो रिक्शा अचानक बीच सड़क पर पलट गया, इस हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र हर्षित की ऑटो रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई है ऑटो रिक्शा में 6 छात्र सवार थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है हर्षित चालक के पीछे सीट पर गेट के पास बैठा था।

ऑटो रिक्शा पलटते ही सबसे पहले हर्षित सड़क पर गिरा और ऑटो रिक्शा के नीचे दब गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई, ऑटो रिक्शा के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो रिक्शा को उठाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया।

घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक नशे में था ऑटो डिवाइडर से टकरा गया था ऑटो चालक ने आगे का ब्रेक दबा दिया जिस से अचानक पलट गया। इस घटना में घायल हुए बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और ऑटो चालक चंपालाल को हिरासत में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.