Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

राज्यसभा में बीजेपी को अब नहीं देखना होगा दाएं, 10 साल में पहली बार NDA हुआ आत्मनिर्भर

62

राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हो गया है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं, कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पकड़ राज्यसभा में मजबूत हुई है और उसका गठबंधन बहुमत तक पहुंच गया है. इतिहास में पहली बार है कि एनडीए राज्यसभा में आत्मनिर्भर हुई है, जिससे मोदी सरकार को बिल पास करवाने में आसानी होगी. आइए समझते हैं कैसे एनडीए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचा…

राज्यसभा की 12 सीटों में हुए चुनाव में बीजेपी के 9 और उसके सहयोगी दलों के 2 सदस्य निर्विरोध चुने गए. कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव जीते हैं. राजस्थान से बीजेपी रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन और बिहार से मनन कुमार मिश्रा निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं, बिहार से एनडीए के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा विजय हुए हैं.

नामांकन वापस लेने की 27 अगस्त थी आखिरी तारीख

महाराष्ट्र में बीजेपी के धैर्यशील पाटिल और एनसीपी अजित गुट के नितिन पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं. असम से बीजेपी के रामेश्वर तेली, मिशन रंजन दास विजय हुए हैं. ओडिशा से बीजेपी के ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य निर्विरोध चुने गए. वहीं, तेलंगाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध चुने गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.