Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

छात्रावास जा रहा 10 वीं का छात्र अचानक हुआ लापता, परिजनों ने जताई किडनैपिंग की आशंका

60

छतरपुर: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनेरा से छतरपुर आकर छात्रावास में रह कर दसवीं की पढ़ाई कर रहा 15 साल का छात्र धनीराम रैकवार शनिवार को आकाशवाणी तिराहे से पठापुर रोड स्थित अपने छात्रावास जाते समय लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसका अपहरण कर लिए जाने की आशंका व्यक्त करने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र धनीराम के पिता रामदास रैकवार ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा धनीराम छतरपुर में पठापुर रोड स्थित मां सरस्वती हॉस्टल में रहकर 10 वीं की पढाई कर रहा है। वह 24 अगस्त को अपनी दादी और धनीराम को मोटर साइकिल से लेकर आए थे। उन्हें दादी को डॉक्टर को दिखवाना था इसलिए धनीराम को दोपहर 1:15 बजे आकाशवाणी तिराहा छतरपुर से ऑटो रिक्शा में मां सरस्वती हॉस्टल पठापुर रोड के लिए बैठा दिया था। बाद में उन्होंने हॉस्टल संचालक अरविंद शिवहरे को फोन लगाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि धनीराम हॉस्टल नहीं पहुंचा। जिससे उन्होंने छतरपुर में अनेक जगह उसकी तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला एवं रिश्तेदारियों में फोन लगाकर पता किया फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। जिससे वे सिटी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके बेटे धनीराम रैकवार को बहला फुसला कर ले गया है।

कोतवाली पुलिस ने पहले गुम इंसान क्रमांक 83/2024 धारा 192 बीएनएस कायम कर जांच में लिया और बाद में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपहरण के आरोप में अपराध धारा 137 (2) बीएनएस  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया।

छात्र धनीराम के पिता रामदास रैकवार ने बताया कि धनीराम की लम्बाई 5 फिट 3 इंच, रंग गेहुंआ, शरीर दुबला-पतला, चैक की शर्ट व काले रंग का जीन्स पहने है। उन्होंने कहा कि जिस किसी को उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी मिले वे पुलिस या उन्हें मोबाइल नम्बर 9753117726 पर सूचना देकर मदद करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.