Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

घर में लड़ाई-झगड़ा होता है तो जन्माष्टमी की शाम घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं

39

ग्वालियर। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पंडित घनश्याम शास्त्री बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं और अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन घर से लेकर मंदिरों तक उत्सव का माहौल होता है और मध्य रात्रि में कान्हा के जन्म के साथ जय श्री कृष्ण की गूंज सुनाई देती है। कान्हा के जन्म के साथ भक्त उन्हें 56 तरह का भोग भी लगाते हैं।

कान्हा का पसंदीदा भोग लगाएं

  • शास्त्रीजी ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन कान्हा को उनके पसंदीदा चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे उनकी कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म लड्डू गोपाल स्वरूप में होता है। यह भगवान का बाल रूप है, इसलिए उनके जन्म के समय उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे वो बेहद प्रसन्न होते हैं, अगर आए दिन घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
  • घर की शांति भंग हो गई है तो जन्माष्टमी की शाम को यह उपाय कर सकते हैं। जन्माष्टमी की शाम घर में तुलसी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाएं। इसके बाद ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करते हुए तुलसी की 21 बार परिक्रमा करें। इससे आपके घर में सुख-शांति आएगी। घर में क्लेश होने बंद हो जाएंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। साथ ही तरक्की भी होगी।

श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला चढ़ाएं

  • हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसों की कभी कमी न हो, वह दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करें। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो इसके लिए आप एक उपाय कर सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर किसी भी राधा-कृष्ण के मंदिर में जाएं और श्रीकृष्ण भगवान को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
  • कहते हैं इससे धन-लाभ के योग बनने लगते हैं और आर्थिक समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में पीले रंग के कपड़े, फल, अनाज आदि का दान करना भी शुभ होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.