Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ...

गुना की हनुमान टेकरी पर हुई चोरी, गार्ड को बनाया बंधक, बजरंग बली की प्रतिमा के चांदी के आभूषण ले गए चोर

101

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी परिसर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 6 नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वारदात के दौरान इतनी फुर्ती दिखाई कि उन्हें सुरक्षा गार्ड पर काबू पाने और तीन अलग-अलग मंदिरों में चोरी करने के लिए सिर्फ 6 मिनट का ही समय लगा। रात लगभग 3 बजे परिसर में घुसे चोरों ने सबसे पहले सुरक्षाकर्मी शिशुपाल यादव को पानी की टंकी के पास बांध दिया और हनुमानजी के गर्भ गृह में प्रवेश कर श्रृंगार सामग्री और लगभग 15 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद मंदिर के दूसरी ओर विराजमान सिद्धबाबा, मां दुर्गा के मुकुट भी चोरी किए गए हैं।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक दोनों मंदिरों की दान पेटी भी गायब हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हनुमान मंदिर में रखी एक बड़ी दान पेटी तोडऩे का प्रयास किया, जिसमें वे असफल रहे। शुरुआती आंकलन कर मंदिर प्रबंधन 4 से 5 लाख रुपए के जेवर और नगदी गायब होने की जानकारी दे रहा है। तड़के 4 बजे मंदिर प्रबंधन को चोरी की वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पदाधिकारियों के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरु हुआ। लगभग 7 बजे गुना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज रिकॉर्ड करने वाला डीवीआर चोरी कर लिया है।

गौरतलब है कि हनुमान टेकरी मंदिर में 18-19 जून 2020 की दरमियानी रात भी चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है। इस घटना के आरोपियों को पुलिस ने 4 साल बाद 26 मई 2024 को पकड़ा था। पुलिस इस सफलता का जश्न मना ही रही थी कि बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.